जौनपुर। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्घि के विरोध में कांग्रेस सहित कई दलों ने प्रधानमंत्री के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर दुकानों को बंद कराया। शहर के भंडारी रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक से और पैदल मार्च करते हुए शहर का भ्रमण किया। वैसे बंदी का पूरे जिले में मिलाजुला असर रहा। ग्रामीणांचलों में भी कांग्रेस सहित अन्य संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर बंदी सफल बनाने के लिए जुुलूस निकाला। मुफ्तीगंज और मड़ियाहूं इलाके में ट्रेन रोककर प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया।
शहर में जुलूस सुतहट्टी, कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, रूहट्टा, वाजिदपुर, जेसीज चौराहा, रोडवेज, कलेक्टरी कचहरी होते हुए गांधी प्रतिमा पर आकर सभा किए। सभा को संबोधित करते हुए इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी का जीवन कष्टप्रद कर दिया है। कांग्रेस जन सामान्य विचारधारा के दलों के साथ देश में पुन: लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। सभा को नियाज ताहिर शेखू ने भी संबोधित किया। उन्होंने बंदी को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। बाइक जुलूस शहर में फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में निकाला गया। इस मौके पर देवानंद मिश्र, छोटे लाल यादव, सौरभ शुक्ल, सिबली अहमद, विशाल सिंह हुकूम, राज पांडेय, मुफ्ती हाशिम, सुरेंद्र त्रिपाठी, गौरव सिंह, ज्ञानेश सिंह, नीरज राय, सत्यम मिश्र, मंगला गुरू, सतीश सोनकर, राकेश उपाध्याय, तिलकधारी निषाद, विकास दूबे आदि ने संबोधित किया। संचालन सौरभ शुक्ल ने किया।
खुटहन में बंद का मिलाजुला असर दिखा। ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेताजी सुभाष चौराहे पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस पिलकिछा रोड, पट्टीनरेंद्रपुर तथा शाहगंज मार्ग पर नारेबाजी करते हुए दुकाने बंद कराए। प्रदर्शन में परवेज अहमद, विश्राम राम, संतोष मिश्रा, रमेश चंद्र बिंद, विजय उपाध्याय, श्रीनाथ यादव, भोला मिश्रा आदि रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलालपुर चौराहा पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। बंदी का मिलाजुला असर दिखा। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, सुनीत चौबे,डॉ वंशराज आनन्द,डॉ निर्मल सरोज,रामधारी सिंह, त्रिभुवन सिंह, एजाज अहमद, संजय राम आदि मौजूद रहे। मुफ्तीगंज में विकास पाठक के नेतृत्व में रैली निकालकर बाजार बंद कराया। पैसेंजर ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर विजय तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, राजू राय, हातिम सिंह, अरुण तिवारी, विजय शंकर राय, अरविंद यादव, गोकुल राय आदि मौजूद रहे।
बदलापुर तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर खुली दुकानों को बंद करवाया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर बदलापुर तहसील अधिवक्ता संघ ने भारत बंद का समर्थन किया। बंद का मुंगराबादशाहपुर में कोई खास असर नहीं दिखा। मुंगराबादशाहपुर नगर व मंडी में दुकाने रोजमर्रा की तरह खुली रही। मुंगराबादशाहपुर चौराहे से कांग्रेसियों ने वरिष्ठ नेता लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली जंघई चौराहा, शादीगंज, सराय, मंगल बाजार, सब्जी मंडी, तहसील, चुंगी चौराहा होते हुए रोडवेज पर जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोगों ने दुकानों को बंद करने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष आजम राइन, अली अंसारी गुरु, रानू सभासद, अजमत राइन, अकबर अली, सरस गुप्ता, अमित उमर वैश्य, मुराद अली आदि मौजूद रहे। डॉ प्रमोद सिंह में चिरैया मोड़ से सुजानगंज बाजार से होते हुए चैनपुर तक जुलूस निकाला गया। शेरबहादुर सिंह, बाबू शेख, दुर्गेश दुबे, हिमांशु सिंह, विमलेश पटेल, सत्यम मिश्र आदि मौजूद रहे। सिकरारा में बंद बेअसर रहा।
अधिवक्ताओं रहे न्यायिक कार्य से विरत
शाहगंज। भारत बंद के समर्थन में सोमवार को बैठक कर तहसील अधिवक्ता संघ न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संघ के अध्यक्ष भारत यादव की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। संचालन महामंत्री रामजी चौरसिया ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजीव सिंह, अजय कुमार सिंह, महंत देव यादव, लालता प्रसाद यादव, जेबी सिंह, नवल किशोर, अरविंदर सिंह, मोहम्मद ग्यास सरवर आदि मौजूद रहे।
ट्रेन रोक कर किया विरोध प्रदर्शन
जौनपुर। मड़ियाहूं में डा. आरसी पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रायबरेली से जौनपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोककर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मनभावती देवी, श्याम सूरत पांडेय, आनंद सेठ, महेंद्र, शशांक तिवारी, विजय कुमार, राम सिंह, विजय बहादुर यादव, अमित तिवारी, दाताराम तिवारी, मनीष दुबे, केपी प्रजापति रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुफ्तीगंज स्टेशन पर औड़िहार पैसेंजर ट्रेन को रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ता इधर उधर हो गए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर छेदी चौहान, देवेंद्र, विजय तिवारी, महातिम सिंह, विकास पाठक, अरुण तिवारी, विजय शंकर राय, वीरेंद्र राय, बैजू बेनवंशी शामिल रहे।