फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल यात्रा का सपा ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि डा. राममूर्ति वर्मा और सदस्य विधान परिषद राजपाल कश्यप, अविनाश कुशवाहा मौजूद रहे। जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकल यात्रा अटाला से शाही किला, सद्भावना पुल, ओलंदगंज, कचहरी, जेसीज चौराहा, चहारसू, कोतवाली होते करंजाकला की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन

राममूर्ति वर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पिछड़ों के हक पर डांका डाला जा रहा है। देश की सरकार का पांच वर्ष बीतने जा रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। राजपाल कश्यप ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है। जनता का पैसा पूंजीपतियों के जेब में जा रहा है। अविनाश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की सरकार सपा द्वारा शुरू की गई योजनाओं का फीता काटने में लगी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, लल्लन प्रसाद यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, श्रीराम यादव, श्रवण जायसवाल, राजनारायण बिंद, पूर्व विधायक श्रद्घा यादव, हिसामुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव, डा. केपी यादव, सुशील चंद्र दूबे, पूनम मौर्या, राकेश मौर्या, ऋषि यादव, गजराज यादव, संजय सरोज आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें