फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए डिप्टी सीएम से मिली पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा है कि धीरदास पुल की मरम्मत के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा है। उन्होंने मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने अवगत कराया कि धीरदास पुल टूट जाने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल टूट जाने से सुजानगंज का बदलापुर सहित कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। शासन के निर्देश के बाद पैदल और बाइक सवार लिए पुल का कुछ हिस्सा अधिकारियों द्वारा खोल दिया गया है। इससे आम नागरिकों को राहत मिली है। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने अतिशीघ्र धीरदास पुल बनवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि गोरखपुर से इलाहाबाद जाने का यह एक मात्र रास्ता है। पुल का निर्माण नहीं हुआ तो कुंभ में लाखों लोग जाने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें