धर्मापुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा क्षेत्र के सिहौली चौराहा स्थित हाल में सम्पन्न हुई। जिसमें वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण एवं साइकल रैली के विषय में चर्चा की गई। बैठक में पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि हिन्दुत्व कभी खतरे में नहीं होता है। बल्कि भाजपा खतरे में होती है। उन्होंने कहा कि जब- जब भाजपा खतरे में आती है, तब-तब वह हिन्दुत्व की बात करती है। आईबीपी के सर्वे ने यह जाहिर कर दिया है कि 2019 के चुनाव में भाजपा आने वाली नहीं है। इसीलिए अमित शाह का बयान आता है कि हम 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा को बूथ से समाप्त कर देगें। उन्होंने सपा की जीत आगामी लोकसभा चुनाव में सुनिश्चित करने के कार्यकर्ताओ से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कर उसमे छूटे हुये लोगों का नाम शामिल कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलने माहिर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश यादव व संचालन राजकुमार सरोज ने किया। इस अवसर पर संजय सरोज, सत्यनारायण यादव, बिनोद यादव, रामचन्दर पाल,पूर्व चेयर मैन बिनोद साहू, सुरेन्द्र यादव, कृपा यादव, बेचू यादव आदि उपस्थित रहे।