फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी का पानी खेतों में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर/डोभी। गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर नदी के जलस्तर में एक फुट चढ़ गया। उधर नदी का पानी चंदवक इलाके के कई गांवों के खेतों में फैलने लगा है। नदी का जलस्तर बढने से तटवर्ती इलाके के लोग एक बार फिर हैरान हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बारिश भले ही तेज नहीं हुई पर पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। जिले की प्रमुख नदी गोमती समेत सई, और पीली नदी भी उफान पर हैं। शहर में शही पुल के पास स्थित गोमतेश्वर मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गया। गोपी घाट और हनुमान घाट की सीढिय़ां पानी में समा गई हैं। मंगलवार की शाम सात बजे नदी का जलस्तर 14 फीट पर था जो बुधवार की शाम सात बजे तक 15 फीट के नीशान को पार कर गया। हालांकि खतरे के निशान से अभी 10 फीट नीचे पानी बह रहा है। नदी के पानी का तेज बहाव देखने के लिए शाही पुल और सद्भावना पुल पर पूरे दिन लोगों की भीड़ जमा रही। अगर नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले तीन से चार दिन में बदलापुर तहसील और केराकत तहसील के निचले इलाके के कई गांवों नदी का पानी भर सकता है। पीली नदी जिले के बक्शा विकास खंड के दरियावगंज के पास गोमती में मिलती है जबकि सई नदी राजेपुर के पास गोमती नदी में मिल जाती है। गोमती नदी आगे गाजीपुर में कैथी के पास गंगा में मिलती है। गंगा नदी में भी पानी का जलस्तर बढने से गोमती नदी का बहाव थमता जा रहा है। चंदवक थाना क्षेत्र के गोमती नदी के किनारे के गांव हरिहरपुर ,चंदवक, चौबेपुर, बीरीबारी, बलरामपुर, नरकटा, पडऱछा,बड़वा,चादेपुर सहित अन्य गांवों के खेतों में नदी का पानी फैलता जा रहा है। इन गांवों के लोग बाढ़ के खतरे से परेशान हैं। पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो तटवर्ती इलाकों के कई लोगों को घरों का सामान समेटकर दूसरे ठिकानों पर जाना होगा। हालांकि जिला प्रशासव का दावा है कि बाढ़ आने की दशा में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पहले से कर ली गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गई है। हालांकि अभी तक नदी का जलस्तर खतरे से काफी नीचे है।

जौनपुर। बुधवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के चलते कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। बुधवार को बदलापुर के बरौली गाँव में सुदामा गौतम का कच्चा मकान ढह गया जिसका मलबा पड़ोस के सुक्खू राम के छप्पर पर गिरा। छप्पर में सो रही सुक्खूराम की पत्नी उर्मिला देवी (48) घायल हो गई। आस पास के लोगों की मदद से मलबे से निकाल कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर व बनकट गांव में जल भराव के चलते कच्चा घर धराशायी हो गया। लगातार बारिश से बनकट गांव के नवीन और राम नगर निवासी हैदर अली का कच्चा मकान ढह गया। घर में रखा अनाज और गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें