फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम से मिलकर बताई नगर की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। चेयरमैन गीता जायसवाल ने लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्रक सौपा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में सात मीटर चौड़ी सड़क को दस मीटर करने व पटरी एवं नाली निर्माण की मुनादी पर नागरिकों द्वारा अपना निर्माण स्वयं ध्वस्त कर दिया गया। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग द्वारा अपना वादा पूरा नहीं किया। आनन-फानन में पुरानी चौड़ाई पर ही सड़क बनाकर छोड़ दिया।नाली निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। जिससे चंद महीने पूर्व बनी सड़क पुन: टूटकर जर्जर अवस्था में पहुंचने की कगार पर हो गई है। उन्होने डिप्टी सीएम को बताया सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण के लिए अनेकों बार नागरिकों एवं पालिका प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। निर्माण कार्य में घोर लापरवाही के चलते पालिका परिषद द्वारा पेयजल की पाइप लाइन का काम भी नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते लोगों के घरों में गंदे जल की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें