फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सहमति के बाद भी 22 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किए जाने से नाराज शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि सहमति के दो माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने कुछ नहीं किया। उल्टे शिक्षकों का स्थानांतरण कर उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि शासन की नीति के विपरीत निदेशालय अनियमिति कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उत्पीड़न कर रहा है। पदोन्नति का आदेश अब तक निर्गत हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी 22 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा किया जाए। शिक्षा निदेशक बेसिक को संबोधित पत्रक डीआईओएस को सौपा। अध्यक्ष केशव कुमार सिंह ने कहा कि 22 सूत्रीय मांगों पर 15 मई को निदेशालय स्तर से एक माह के भीतर कार्यवाई किए जाने के लिए संगठन को आस्वस्थ किया गया था। लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उल्टे शासन के स्थानांतरण नीति वर्ष 2018 के विपरित निदेशालय द्वारा शिक्षकों का अनियमित स्थानांतरण कर कर्मचारियों का उत्पीड़न की गई और सहायक लिपिको के पदोन्नति के आदेश भी निर्गत नहीं किया गया है। जिसको जनपद व मंडल इकाई विरोध करता है। उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर यह निर्णय लिया गया है कि महामंत्री द्वारा प्रस्तुत नोटिस का निस्तारण नहीं होने पर 27 अगस्त को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय और छह सितंबर को प्रांत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में पूरे शक्ति के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में सुनील कुमार यादव, रामअचल यादव, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष कुमार मिश्र, सुनील कुमार यादव, राजेश कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें