फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के आने के बाद समय से नहीं मिलता वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में जिला संयोजक सरोज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसीलवार सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इसके अलावा समय से अध्यापकों को वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन

अभियान की समीक्षा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने संयोजन समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि हर हाल में 29 अगस्त तक की दी गई। समय-सीमा में सदस्यता पूरी कर लेना है। सदस्यता किसी संगठन की प्राण वायु है। अत: सभी इसे प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में समाप्त कर लें। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन का पारिश्रमिक संगठन के प्रयास से शिक्षकों के खाते में पहुंच गया है। उन्होंने संयोजक को निर्देशित किया कि जब से नए जिला विद्यालय निरीक्षक आए हैं कभी भी अगली माह की पहली तारीख को वेतन नहीं मिला है। इसे जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर माह की पहली तारीख को वेतन दिलाना सुनिश्चित कराएं। सदस्यों ने वेतन समय से न मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। संयोजक ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नरसिंह बहादुर सिंह , सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, अजय प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, सुनील सिंह, राजकुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें