जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मोमबत्ती मार्च निकाल कर उन्हें नमन किया।
पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संरक्षक शिवा कुमार वर्मा ( सोनू भगत ) की देखरेख में मोमबत्ती जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। इस मौके पर जासोपुर गांव में ज्योति वर्मा, डा. प्रकाश यादव, संदीप, मो. अहमद, दीपू, हिमांशु,. डा. आशा, सुभाष युवराज आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मीरगंज: नागरिक पीजी कॉलेज जंघई में वाजपेयी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा की शुरुआत में वाजपेयी के चित्र पर प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार तिवारी और संयोजक डा. गंगेश दीक्षित द्वारा माल्यार्पण किया गया। प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डा. रत्नेश शुक्ल ने अटल के विचारों पर चर्चा की। डा. गंगेश दीक्षित ने उन्हें महामानव की संज्ञा दी। अटल के समन्वय सौम्यता दृष्टि एकरूपता को उन्होंने अद्वितीय बताया। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा. रवि कुमार मिश्र ने किया। प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार तिवारी ने अटल जी ने राजनीतिक चिंतन, परिपक्वता साहसिक और दूर गामी निर्णय को विविध घटनाओं से स्पष्ट किया। इस अवसर पर डा. रमाकांत, नीरज, डा. ज्ञान प्रकाश, डा. ओम प्रकाश, अमित सिंह, डा. अरविंद राय, ब्रजेश यादव एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मीरगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीरगंज बाजार में रविवार रात मोमबत्ती मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह के नेतृत्व में रविवार रात हनुमान मंदिर से होते हुए मेन बाजार होते हुए पोस्ट आफिस, यूनियन बैक तिराहा होते हुए मीरपुर सब्जी मंडी तक अटल की चित्र प्रतिमा के साथ मोमबत्ती मार्च निकाला। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता चल रहे थे। मार्च में राजेश सिंह, महेन्द्र सिंह, अनिल कौशल आदि मौजूद रहे।