फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे की सूची में मिले 61 हजार अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गांवों को ओडीएफ करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2012में हुए बेस लाइन सर्वे की सूची में 61 हजार लोग अपात्र पाए गए हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर सचिवों ने इसी माह उक्त सूची में जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला पंचायत राज कार्यालय ने इन अपात्रों का सूची से नाम हटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा ऐसे लोगों की सूची एक -दो दिन के अंदर राजस्व गांवों व ब्लाकों में चस्पा की जाएगी। इसके बाद ऐसे लोगों को आपत्ति करने के लिए सात दिन का मौका दिया जाएगा। आपत्तियों की जांच के बाद अपात्रों का नाम सर्वे सूची से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन योजना ग्रामीण के तहत शौचालय बनवाने के लिए वर्ष 2012 में बेस लाइन सर्वे कराया गया था। जिसमें शौचालय बनवाने के लिए चार लाख 59 हजार लोगों का चयन किया गया था। इस दौरान प्रोत्साहन धनराशि के रूप में लाभार्थियों को प्रति शौचालय 12 हजार लाभार्थी को दिया जा रहा था। इसके बाद सरकार द्वारा उक्त योजना के तहत राजस्व गावों में शौचालय बनवाकर दो अक्तूबर तक आडीएफ कराने का निर्देश दिया गया। जिसके क्रम में जिले के कुल 3215 राजस्व गावों में हुए बेस लाइन सर्वे की सूची में लोगों को शौचालय बनवाकर ओडीएफ कराने का कार्य शुरू किया गया । इसी बीच जिलाधिकारी ने उक्त बेस लाइन सर्वे की जांच कराने का निर्देश दिया गया। जिसमें मृत्यु होने वाले, दूसरे गांव व अन्य स्थानों पर रहने वाले, डबल नाम होने वाले, दो गांवों में नाम होने वाले आदि लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया गया था।
इनसेट:
2162 राजस्व गांव करने हैं ओडीएफ
जौनपुर। जिले में अभी भी 2162 राजस्व गांव ओडीएफ नहीं हो पाए हैं। इन राजस्व गांवों को ओडीएफ करने के लिए जिला प्रशासन के पास महज 43 दिन शेष बचे हैं। अभी तक मात्र 1053 राजस्व गांव ही ओडीएफ हो पाए हैं। जिले में कुल 3215 राजस्व गांव हैं।
विज्ञापन

कोट:
शौचालय बनवाने के वर्ष 2012 में हुए बेस लाइन सर्वे सूची की जांच कराई गई। जिसमें लगभग 61 हजार लोग अपात्र पाए गए हैं। इसमें से कई लोगों की मौत हो चुकी है तो कई का नाम दो बार है,कई दूसरे गांव में रह रहे हैं। जिनको अपात्र मानते हुए उनका नाम सर्वे सूची से निकाल दिया जाएगा। इसके लिए डीपीआरओ को दिशा निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन

अरविंद मलप्पा बंगारी
जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें