जौनपुर। दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने ऊपर हावी तनाव से निजात पा सकते हैं। दिनचर्या में कुछ सरल बदलाव करके काम के बोझ को लोगों में बांटकर हम सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं। तनाव लाइलाज बीमारी कत्तई नहीं है। उक्त बातें जेसीआई इंडिया की जोन प्रोविजनल ट्रेनर कोलकाता से आई जेसी पूर्वी मेहरोत्रा ने शुक्रवार को नगर के ओलदंगंज स्थित एक होटल सभागार में जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम में कही।
उन्होंने कहा कि अनावश्यक तनाव का प्रभाव व्यक्ति की मनोदशा, काम और रिश्तों पर भी पड़ता है। ट्रेनिंग प्रोग्राम के द्वितीय चरण में कोलकाता से आए जोन प्रोविजनल ट्रेनर जेसी रितेश वत्स ने इंटरपर्सनल स्किल पर सदस्यों को ट्रेनिंग दिया। इस दौरान कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारने और प्रभावशाली बनाने पर भी चर्चा करते हुए कहा एक व्यक्ति पर ही निर्भर रहना सही नहीं है। संस्था अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि जेसीआई इंडिया अपने सदस्यों को हर तरह का ट्रेनिंग देकर योग्य बनाने का प्रयास करती है। इसके पूर्व, कोलकाता से आए दोनों प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। आस्था पाठ अजय साहू ने किया। संचालन सचिव कार्तिक सेठी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम निदेशक राजेंद्र सेठ, जेसीरेट चेयरपर्सन रेनू बैंकर, विभा गुप्ता, अमित पांडेय, अजय साहू, राजकुमार कश्यप, संजीव साहू, सचिन सोनी, राजीव साहू, राजेश किशोर श्रीवास्तव, जैनूल आब्दीन, शुभम गुप्ता, हसन अब्बास, अभिषेक बैंकर, राकेश साहू आदि उपस्थित रहे।