जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा मंगलवार को अखंड भारत दिवस मनाया गया। जहां काशी प्रांत के उपाध्यक्ष तरुण शुक्ल ने कहा कि भारत की अखंडता एकजुटता पर निर्भर है। एकजुटता ही सबल राष्ट्र व अखंडता का परिचायक है। नगर के बड़े हनुमान मन्दिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज समय आ चुका है कि जातीय भेदभाव समाप्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि आज हमारे राष्ट्र को हिन्दुस्थान का दर्जा दिलाना होगा, जिसके लिए डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हिंदुओं के लिए देश-विदेश की हर जाति, राज्य, पंथ, वर्ग, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, व्यवसाय, लिंग के हर हिन्दुओं की सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यक्तिगत, पारिवारिक व राजनैतिक आकांक्षाओं और अधिकारों के लिए एक मंच बना दिया है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की स्थापना हुई। जिसकी राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय मजदूर परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद, हिंदू हेल्पलाइन, इण्डिया हेल्थ लाइन जैसी शाखा भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाकर तिवारी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिराम बिन्द, जिला मंत्री रघुवंश यादव, देवी सेवक, दीपक गुप्त, अवधेश चौहान, महेन्द्र चौहान, महेन्द्र यादव, रमेश मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण दुबे, बच्चू लाल, मिश्री लाल बिन्द आदि उपस्थित रहे।