फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में घोटाले की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
धरना सभा मे वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार को रोकने के मुद्दे पर भाजपा सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं और महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है। डालर के मुकाबले रु पया लगातार कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में अबतक का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। सरकार इस घोटाले को दबाने में लगी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असलियत अब सानने आ चुकी है। राफेल डील देश का अबतक का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें 41 हजार करोड़ का कमीशन का खेल हुआ है। जिस दाम पर राफेल का सौदा हुआ था उससे तीन गुना अधिक दाम पर खरीद की गई। इस मौके पर नियाज ताहिर शेखू, सौरभ शुक्ला, राकेश उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, गौरव सिंह, छोटेलाल यादव, विनोद त्रिपाठी, विशाल सिंह, देवानंद मिश्र, दाताराम, तिलकू निषाद, राकेश मिश्रा, प्रशांत विक्रम, राज पांडेय, अशरफ अली आदि ने भी धरना सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें