फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ आह्वान के साथ 17 अगस्त से 25 अगस्त तक निकलने वाले साइकिल यात्रा को सफल बनाने चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर लोक तंत्र बचाओ देश बचाओ आह्वान के साथ 17 अगस्त से 25 अगस्त तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा सभी विधानसभाओं में चलेगी। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताएगी। साइकिल यात्रा का शुभारंभ सदर विधानसभा में होगा और मल्हनी विधानसभा में इस साइकिल यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हो गई है। जनता से चुनाव में किए गए वादा को भी भूल चुकी है। इस दौरान देश और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों, बढ़ते अपराध, गुंडागर्दी और महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा 20 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है। बैठक में पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, तूफानी सरोज, राजनरायण बिंद, गुलाब सरोज, डा. अवधनाथ पाल, जिला प्रवक्ता सुशील चंद्र दुबे, हिसामुद्दीन, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें