फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुसार शौचालय बनवाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। दो अक्तूबर तक हर हाल में जिले को ओडिएफ करने और मानक के अनुसार शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को समस्या आने पर उसकी तत्काल सूचना देकर निस्तारण कराने को कहा गया। यह दिशा निर्देश जिलाधिकारी अरविंद मल्प्पा बंगारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में ओडिएफ की समीक्षा करते हुए दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओडिएफ का कार्य पूरा कराने के लिए ग्राम पंचायत व ब्लाक स्तर सभी नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। वे लोगों को शौचालय बनवाने के लिए जागरुक करें। साथ ही मानक के अनुसार शौचालय का निर्माण कराए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। जिससे दो अक्तूबर तक जिला ओडिएफ हो सके। जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय ने शौचालय बनाने के लिए निर्धारित मानकों को नोडल अधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि कहा कि शौचालय बनवाने के लिए सरकार द्वारा 12 हजार रुपया प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिससे लाभार्थी आसानी से शौचालय का निर्माण करा सके। इस अवसर पर सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत सहित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें