खेत मजदूर यूनियन ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
जौनपुर। खेत मजदूरों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र मजिस्टे्रट को सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए। प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक में कहा गया है कि खेत मजदूरों के लिए सर्व समावेशी कानून बनाया जाए। इसके अलावा खेत मजदूरों को मनरेगा के तहत वर्ष में 200 दिन काम 350 रुपये प्रतिदिन की दर से दिया जाए, महिलाओं दलितों पर हो रहे अत्याचार को सख्ती के साथ रोका जाए। ग्राम समाज की जमीन को खेत मजदूरों को पट्टा की जाए। यहां नीरज श्रीवास्तव, जयलाल सरोज, किरण संकर रघुवंशी, रामगोपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।