फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्य ालय पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 59वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर पौधरोपण किया। अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहा है। बहन बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नारी के सम्मान में भाजपा है मैदान में का नारा देने वाले लोग देश के मैदान को छोड़कर विदेशों में शरण ले रहे हैं। बीते दिनों मुजफ्फरपुर और देवरिया कांड के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैंडल मार्च निकालकर देशवासियों को यह विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पहले भी देश के दबे कुचले और मजलूमों की लड़ाई लड़ी है और आने वाले दिनों में भी लड़ती रहेगी। इस मौके पर अबू मोहम्मद शेख, अफजाल अहमद, नवनीत सिंह, सिद्धार्थ साहू, होजैफा खान, ऋषिकेश सिंह, विशाल खत्री, पवन पटेल, मो. अब्बास साजिद मानू, कामरान अहमद, मो. अरमान, मो. आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें