फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650मेधावियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सद्भावना क्लब द्वारा रविवार को प्रसाद प्रौद्योगिकी संस्थान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 650मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल में अधिकतम अंक पाने वाले आयुष पांडेय, मान्या यादव व प्रियांशी यादव और इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक पाने वाले आदर्श श्रीवास्तव को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दी प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती बंदना से किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि टेक्निकल एजुकेशन के क्षेत्र में छात्र व छात्राओं को भविष्य संवारने की अनेक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को आने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथिप्रसाद ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव ने सद्भावना क्लब द्वारा सम्मानित छात्र-छात्राओं को संस्थान की तरफ से फीस प्रतिपूर्ति एवं निम्नतम शुल्क पर शिक्षा व प्रवेश की सुविधा सहित छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधित विषय की जानकारी प्रवेश विभाग में नि:शुल्क दिए जाने की घोषणा की। इसके पूर्व संस्था के अध्यक्ष डा.अलमदार नजर ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के संतोष कुमार सिंह और प्रसाद ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव को चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रजिस्टार रजनी देवी, प्रधानाचार्य डा.अतुल मित्तल व माधवी सिंह, राजीव कुमार, अमित यादव, आशीष गुप्ता, विकास अगहरी, असगर मेंहदी, जाकिर वास्ती, नागेंद्र यादव, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें