फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्ठा पर वृक्षा रोपण कराने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ईट भट्ठा पर वृक्षा रोपण कराने के लिए श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें ईट भट्ठा पर वृक्षा रोपण कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही ईट भट्ठा स्वामियों को पौध रोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने बताया कि सभी ईट भट्ठा पर 100 पौधे लगाए जाने हैं। इस कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत आने पर ईट भट्ठा स्वामियों को एसडीएम व राजस्व कर्मचारियों से सहयोग लेने का निर्देश दिया। ईट भट्ठे के चारो ओर कटिले तार लगाने का निर्देश खनन अधिकारी को दिया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने ईट भट्ठा संचालकों से इस कार्य को सरकारी कार्य नहीं समझकर व्यक्तिगत कार्य समझकर पौध रोपण करने पर जोर दिया। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कम से कम 33प्रतिशत पौधों का होना आवश्यक है। बैठक का संचालन सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूविवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर सुधीर कुमार उपाध्याय,ईट भट्ठा एसोसिएशन के जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह,एसएन सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एपके सिंह, सर्वेश कुमार चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें