मछलीशहर। क्षेत्र के छाछो गांव में रास्ता और जल निकासी को लेकर चल रहे विवाद का शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने निस्तारण कराया। दलित बस्ती के अवरुद्ध मार्ग का निर्माण कराने का निर्देश ग्राम प्रधान को दिया।
गांव की दलित बस्ती में खडंजा का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बस्ती में ही एक पक्ष द्वारा काम का विरोध करते हुए रोकवा दिया गया था। कानूनी प्रक्रिया में उलझने के कारण निर्माण कार्य बंद हो गया था। गांव के लोगों ने समाधान दिवस पर तथा जिलाधिकारी को खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उसी क्रम में एसडीएम जेएन सचान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हूबलाल, सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र सिह, एडीओ पंचायत कुंवर साहब सिंह राजस्व कर्मियों के साथ शुक्रवार को गांव में पहुंच गए। दोनों पक्षों को बीच वार्ता की सुलह समझौता कराकर मामले का समाधान करते हुए मार्ग निर्माण कराने का आदेश ग्राम प्रधान को दिया है। गांव में जल निकासी में उत्पन्न हो रही समस्या का निस्तारण करवाया। एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। पठन-पाठन व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की जानकारी ली।