फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने शौचालय निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छता अभियान के तहत सद्भावना पुल के दोनों छोर पर सार्वजनिक शौचालय के लिए एसडीएम और ईओ नगर पालिका ने बुधवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों तरफ 10 स्थानों को देखा। पुल के दोनों तरफ अतिक्रमण का हटाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी और ईओ नगर पालिका कृष्ण चंद्र ने बुधवार को सद्भावना पुल के दोनों छोर पर शौचालय बनाने के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत नदी के तरफ शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसी के तहत भूमि का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को शीघ्र नदी के दोनों तरफ शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता सहित पदाधिकारियों के साथ बातचीत किया। और सार्वजनिक शौचालय का शीघ्र निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. कमलेश निषाद, बलराम निषाद, चंदन निषाद, अंकित सिंह, लालमन निषाद, उदय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें