फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पड़े पदों पर मतदान17 अगस्त को.

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पंचायत के रिक्त पड़े पदों पर उप चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। इन पदों पर 17 अगस्त को मतदान होगा। जबकि मतगणना 20 अगस्त को होगी। चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिले में ग्राम प्रधान के 2, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 75 पद खाली हैं।
जिले में मृत्यु होने आदि कारणों से प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 82 पद खाली हैं। जिसमें प्रधान के 2, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 75 पद खाली हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान का पद डोभी ब्लाक के सतमेसरा और सुजनागंज ब्लाक के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में खाली है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधान की मृत्यु हो जाने के कारण खाली हुए हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खुटहन ब्लाक के वार्ड संख्या 67, मुगराबादशाहपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 12 व 30 और रामनगर ब्लाक के वार्ड संख्या 3 व 87 खाली है। यह पद भी बीडीसी सदस्यों के मृत्यु के कारण खाली हुई है। इसके अलावां 75 ग्राम पंचायत सदस्य का भी पद खाली हैं। इन पदों पर उप चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें आठ अगस्त को नामांकन पत्रों को जमा करने,नौ अगस्त को भरे गए नामांकन पत्रों की जांच करने, 10 अगस्त को उम्मीदवारी वापस लेने व प्रतीक आवंटन करने, 17 अगस्त को मतदान कराने और 20 अगस्त को मतगणना कराने की तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के दो प्रधान, 75 ग्राम पंचायत सदस्य और 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पड़े पदों पर उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन पदों पर मतदान 17 अगस्त को और मतगणना 20 अगस्त को होगी। चुनाव कराने की तैयारी शुरु कर दी गई है।-आरपी मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें