सिकरारा। क्षेत्र के खानापट्टी स्थित मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय पर मंगलवार को मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अरेबियन व दुल्हन डिजाइन की लोगों ने सराहना की। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रियांशी सोनी व जूनियर वर्ग में निशा सरोज अव्वल रहीं।
प्रियांशी ने सहयोगी कविता पाल के हाथों में मेहदी लगाया तो जूनियर वर्ग से निशा ने हर्षिता के हाथों में डिजाइनदार मेंहदी लगाकर प्रतियोगिता में बाजी मारी। सीनियर वर्ग में शालू श्रीवास्तव ने सहयोगी छात्रा आकांक्षा सिंह के हाथों में व शालिनी श्रीवास्तव ने किरण के हाथों में अरेबियन डिजाइन की मेहंदी लगाकर दूसरा स्थान व तीसरे स्थान पर महिमा प्रजापति व सुमैया सिद्दीकी रहीं। साधना भारती, नाज खान, शिवांगी, सना बानो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग की 50 से अधिक जोड़ी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
निर्णायक कविता सिंह, रामचंद्र सिंह, अर्चना सिंह, प्रगति सिंह व साधना यादव की टीम ने अंकों के आधार पर विजेता उपविजेता का चयन किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, भग्गल राम कन्नौजिया, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।