जौनपुर। सहयोग फाउंडेशन द्वारा रचना विशेष विद्यालय पर सावन मानसून सत्र के तत्वावधान में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर बसपा महाराष्ट्र के प्रदेश प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि पौधे पृथ्वी के धरोहर हैं।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने सहयोग फाउंडेशन के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का प्रयास भविष्य में भी किया जाना चाहिए। अध्यक्षता सौरभ सिंह विक्की ने किया। समारोह में अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नसीम अख्तर ,ऋषि प्रकाश सिंह, अभिनव सिंह मोंटी, विकास नेता, कौशल, बैभव, मो. अली, नीलेश यादव, अंकित पांडेय, पवन सिंह, युवराज यादव, हर्षित सिंह गोलू, सुधांशु सिंह, आकाश पांडेय, शुभम प्रकाश, आदर्श सिंह, विकास ओझा, शुभम पांडेय, अमित सिंह, डा. संतोष सिंह, सचिन यादव जैदी आदि मौजूद रहे।