फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता एवं गुरु की सेवा ही सच्ची भक्ति-बालक बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। हैदरपुर गांव में स्थित देवरहा बालक बाबा आश्रम पर शनिवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हजारों भक्तों एवं साधु-सन्तों ने संत बालक बाबा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

शिष्य बालक बाबा ने कहा कि माता-पिता एवं गुरु की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। सच्ची आराधना करने वाली भक्ति कभी निष्फल नहीं होती। पुण्य आत्माओं ने सद्गुरु की प्रेरणा से ही भगवान को पाया है। गुरु की सेवा से मनुष्य के लोक व परलोक दोनों सुधर जाते है। उन्होंने कहा कि माता पिता एवं गुरु की सेवा निष्काम भाव से करना चाहिए। गाय, ब्राहमण, साधू व संत एवं दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। महोत्सव एवं अनवरत चल रहे भंडारे में अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, प्रयाग, हरिद्वार, काशी से पधारे बड़ी संख्या में साधु संत पधारे थे। ओडिशा से पधारे भक्त डीबी सिंह, बबलू सिंह, भूलाने सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रहलाद यादव, संतोष उपाध्याय, बृजराज सिंह, हवलदार सिंह, रश्मि सिंह, राजमणि सिंह, रत्नाकर सिंह कौशिक सहित अन्य श्रद्धा उपस्थित रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। आश्रम प्रबंधक मार्कंडेय सिंह मुन्ना ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव में आए हुए श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें