फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से प्रदेश में बढ़ा जौनपुर का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान एडवोकेट के प्रथम जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जौनपुर गंगा जमुनी संस्कृति का जिला है। आजम खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से प्रदेश में जौनपुर का सम्मान बढ़ा है। आजम खान ने कहा कि आज जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे कंधे पर दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सन् 2022 में फिर से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर राजनारायण बिंद, सुशील चंद्र दुबे, साबिर खान, हिसामुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव, शोएब अंसारी, राजेश यादव, हाजी मो. सिद्दीक, मो. असलम खान, दीपक गोस्वामी, रजनीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर आजम खां के प्रथम जनपद आगमन पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। नगर के राज कालेज के पास अखिल भारतीय यादव महासंघ युवा व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के सचिव ऋषि यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आशीष यादव सोनू, विमलेश यादव, अखिलेश कुमार पाल, अलमास अहमद सिद्दीकी सभासद, महेश यादव, निखिल राय, मनीष यादव, आलोक यादव, अमजद अली, रज्जु भाई, राहुल यादव, मोनू, फैज, बाबू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें