फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कालेज प्रशासन पर दर्ज हो केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर शनिवार को रामगढ़ गांव पहुंचे। उन्होंने गड्ढे में डूबकर मरे दो भाईयो के परिजनों मुलाकात करने के बाद कहा कि गड्ढा खुदवाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ में शुक्रवार की दोपहर में निर्माणाधीन कालेज के लिए खोदे गये गड्ढे मे प्रेमचंद प्रजापति के दोनों पुत्र कमलेश और अखिलेश की डूबने से मौत हो गई। पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक जगदीश सोनकर दुखी परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने एसडीएम मछलीशहर से फोन पर बात करके गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग किया। मीरगंज पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना अनुमति के जेसीबी से गड्ढा खोद दिया गया पुलिस को भनक नहीं लगी जबकि किसान अपने खेतों से मिट्टी उठाता है तो पुलिस रोक देती हैं। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय से फोन पर बात करके कालेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें