जौनपुर। रक्त अमूल्य है। जरूरतमंद के लिए जिंदगी है। आज ही के दिन कारगिल में सेना ने एक जंग जीती गई थी। हम और आप मिलकर मौत से जंग में जिंदगी की जीत का सबब बन सकते हैं, रक्तदान करके। आपका एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है। आइए आज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करें। अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को आयोजित शिविर में 147 लोगों ने रक्तदान करने का वादा किया है। शिविर सुबह आठ बजे से लगेगा।
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह है। अधिकारी, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों के लोग, युवा संगठनों के लोग अपना पंजीकरण कराए हैं। महिलाएं भी रक्तदान में पीछे नहीं हैं। जेसीआई चेतना से जुड़ी महिलाओं ने भी रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट, प्राथमिक शिक्षक संघ, स्वच्छ गोमती अभियान, व्यापार मंडल, लायंस क्लब, राष्ट्रवादी युवा वाहिनी, क्षत्रिय महासभा, विद्यार्थी परिषद, समाजवादी युवजन सभा, छात्र सभा, अपराध निरोधक कमेटी, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है।
इन्होंने कराया पंजीकरण
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान के लिए बुधवार को जेसीआई चेतना की मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, डॉली, मधु, अभिलाषा, शालिनी, सोना, सरला, अंजू, इंदिरा, रीता, ममता आदि ने अध्यक्ष चारू शर्मा व सचिव कल्पना केसरवानी के नेतृत्व में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, करन शुक्ला, आयुष सिंह, अवनीश सिंह, राजन त्रिपाठी, अपराध निरोधक कमेटी के विनोद कुमार सोनी, प्रेमापुर के प्रमोद यादव, योगेश कुमार, अमित यादव, मनोज प्रजापति, राजेंद्र यादव ने अपना पंजीकरण रक्तदान के लिए कराया है। इनके अलावा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के अध्यापक अशोक कुमार, राजीव यादव, अभिषेक सिंह, रवि चंद यादव, विजय भास्कर, पवन दीप चौधरी, राय साहब यादव, लाल बहादुर यादव, राम प्रसाद यादव, धर्मपाल सिंह, नंद लाल यादव, प्रशांत पांडेय, अजीज अहमद, चंचल सिंह, प्रेम नाथ यादव, मनोज यादव, शैलेंद्र पाल, उमेश चंद्र यादव, रोशन मौर्य, सुबाष यादव, रमाकांत यादव, राज बहादुर यादव आदि ने संयुक्त रूप से बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह को रक्तदान की सूची सौंपी है।
रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान--
- रक्तदान से पहले नाश्ता करें और पानी भी खूब पीएं।
- ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें। जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो।
- यदि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन निर्धारित मात्रा से कम है तो रक्तदान न करें।
- अगर आपने 48 घंटे पहले कोई दवा ली है तो चिकित्सक को जरूर बताएं।
- रक्तदान से पहले और बाद में धुम्रपान न करें।
- रक्तदान के बाद थोड़ी देर आराम जरूर करें, रक्तदान के तुरंत बाद यात्रा न करें।
रक्तदान को लेकर जेसीआई चेतना ने की बैठक
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए जेसीआई चेतना की सदस्यों ने बुधवार को घनश्याम दास के हाल में बैठक की। इसमें सदस्यों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। 14 सदस्यों ने रक्तदान के लिए सहमति जताई। अध्यक्षता चारू शर्मा और संचालन सचिव कल्पना केसरवानी ने किया। बैठक में मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, डॉली, मधु, अभिलाषा, शालिनी, सोना, सरला, अंजू, इंदिरा, रीता, ममता आदि मौजूद रहीं।