फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से बाधित है 72 गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। मेन लाईन मे खराबी आने के कारण जंघई फीडर के 72 गांवो में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों के दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं धान की रोपाई सहित अन्य खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित है। लोग पानी के लिए भी इधर-उधर भटकने को विवश हैं।
मंगलवार की देर शाम हुई बरसात के बाद मछलीशहर से जंघई फीडर को मिलने वाली 33 हजार बोल्ट की लाईन में खराबी आई गई। जिससे जंघई फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसस बिजली आपूर्ति होने वाले 72 गांवो की बत्ती गुल हो गई। इस दौरान असवा, गोपालापुर, सेमरी, करौर, मोलनापुर, बभनियांव, सरायखेम, गरियांव, अहमदपुर,गोधना, चितांव, लासा, अदारी, भटेवरा, कठार, उंचडीह, कमासिन, कसेरवा, बसेरवा, जरौना, बनकट, लालीपुर, अलापुर, हवेली, अमाई, चौकीकला, चौधरीपुर, चकिया, अगहुआ व सवैया आदि गांवो की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मोबाईल चार्ज नहीं होने से स्वीच आफ हो गए हैं। वहीं धान की रोपाई का कार्य भी बाधित है। पानी के लिएभी लोग इधर उधर भटकने को विवश हैं। हैंडपंपो पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है। हालांकि बिजली विभाग फाल्ट को ठीक करने में लगा हुआ है। लेकिन समाचर लिखे जाने तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाया था।

लाईनमैन फाल्ट ढुढने मे जुटे हुए हैं।बरसात के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र ही फाल्ट को ठीक कर बिजली अपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
राकेश दुबे
अवर अभियंता, जंघई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें