फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में छह शिक्षक मिले अनुपस्थिति रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव बुधवार को ब्लॉक के आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थिति मिले शिक्षकों से स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने का निर्देश दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव सुबह सबसे पहले आठ बजकर बीस मिनट पर प्राथमिक विद्यालय सवंसा पहुंचे। हेडमास्टर तो मौजूदब मिले परन्तु सहायक अध्यापिका अल्पना सिंह विलम्ब से पहुँची। अल्पना से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय में 68 छात्रों में मात्र एक छात्र मौजूद रहा जिसके कारण प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर सहायक अध्यापिका उमा अर्पितप्12 जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर है। उनका वेतन रोका गया। निरीक्षण में लखनीपुर प्राथमिक विद्यालय एवं बेलापार चयनित इंग्लिस प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक व छात्र मौजूद रहे तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। प्राथमिक विद्यालय खुंशापुर में सहायक अध्यापक विनोद कुमार अनुपस्थित रहे उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें