जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की कक्षा एक से लेकर आठवीं तक की सभी कविताओं को संगीत के साथ स्वरबद्ध किया गया है। आडियो और वीडियो के साथ संकलित कविताओं को से भी दो शिक्षकों ने स्वर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से बेसिक शिक्षा की कविताओं की संकलित डीवीडी स्वरांजलि की को लांच किए जाने के बाद मंगलवार को जौनपुर की मिशन टीम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रांजेंद्र सिंह को उनके कार्यालय में उन्हें भेंट किया।
जिलाबेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस कार्य की प्रशंसा की और इसे हर ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय मे बच्चों तक पहुँचाने का निर्देश दिया। कविताओं को संगीत मय स्वर देने में जिले के बक्शा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रन्नों में तैनात प्रीति श्रीवास्तव और सुइथाकला के प्राथमिक विद्यालय जहरुद्दीनपुर में तानात शिक्षक शिवम सिंह ने भी स्वर दिया है। इस मौके पर केशव प्रसाद सिंह,शिवम सिंह ,मधुलिका अस्थाना, विजयलक्ष्मी यादव, प्रीति श्रीवास्तव, अर्चना रानी, पुष्पा यादव, ज्योति मिश्रा शालिनी साहू और वीरेन्द्र प्रताप यादव उपस्थित रहे।