फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा ने मंगलवार को त्रिलोचन बाजार में खाद्य पदार्थ के दुकानों में छापामारी की। आनन-फानन में तमाम दुकानदार शटर गिराकर चले गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों को सुझाव दिए। खानपान की वस्तुओं को ढंककर रखें।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को बुलाकर सभी से कहा कि सावन मेले में बिकने वाली सभी खाद्य पदार्थों की रेट सूची को अवश्य लगाए। बारिश में खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को ढककर रखें, जिससे वे खराब ना हो। सामान निर्धारित से ज्यादा मूल्य कत्तई न बेचा जो। एक्सपायर्ड सामान की की बिक्री भी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सभी दुकानदारों से प्रतिष्ठान का पंजीकरण कराने को कहा। कहा कि इन नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चंदन सेठ, गनेश चौहान, संजय अग्रहरि, अवधेश अग्रहरी, संजय जायसवाल, आत्मा गिरी, राजन अग्रहरी, बनारसी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें