जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा एवं चंदन सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। मानव की सुरक्षा के लिए त्रिलोचन महादेव बाजार में साथ में लाए थैला, ना करें अपने देश को मैला आदि नारे के साथ दुकानदारों तथा ग्राहकों से पूर्ण रूप से पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने लोगों का आह्वान किया कि वह पॉलिथीन का उपयोग न करने का संकल्प लें। यह मानव जीवन और पर्यावरण के लिए बहुत ही खतरनाक है। चंदन सेठ ने युवाओं से कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से खुद को जोड़ते हुए मानसिकता बदलें तभी बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। लोगों से अपील किया कि वे बाजार के लिए निकले तो साथ में घर से कपड़े या जूट का झोला लेकर चलें। सब्जी, फल, किराना के दुकानदारों को 50 कपड़े का झोला भी वितरीत किया गया। व्यापारियों ने बोला कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ने पॉलिथीन बंद कर सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर गनेश चौहान, सौरभ अग्रहरी,राजन अग्रहरी,गुलाब अग्रहरी,चन्दन जायसवाल,मोहन मौर्या,बीरू गिरी,संगम जायसवाल, नीरज गिरी, लालजी राम, दीपक अग्रहरी आदि मौजूद रहे।