जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चकप्यार अली मोहल्ले के पास बुधवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव निवासी मो. इदरीश की पत्नी बशीरन (60) पड़ोसी युवक कुंदन के साथ बाइक से जौनपुर शहर आई थी। वह एक नर्सिंग होम से दवा लेकर लौट रही थी। चकप्यार अली मोहल्ले के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे आटो रिक्शा से धक्का लग गया। बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर दाहिनी तरफ गिर पड़ी। सामने से आ रही रोडवेज बस महिला को कुचलते हुए निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।