फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ विभागों के यहां 1 19-42-54

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नौ सरकारी कार्यालयों पर एक करोड़ 86 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। जिसमें सबसे अधिक शिक्षा, संचार व स्वास्थ्य विभाग पर बिजली बकाया है। वहीं विभाग भी सबकुछ जानकारी चुप्पी साधे हुए है। बकाया वसूलने का कार्य नहीं कर रही है। जबकि आम गरीब जनता के यहां बिजली विभाग की टीम छापेमारी कर कनेक्शन काटने व मुकदमा दर्ज कराने का कार्य कर रही है।
तहसील क्षेत्र के कुल 9 विभागों के समस्त कार्यालयों पर एक करोड़ 85 लाख 96 हजार 354 रुपये का विद्युत बिल बकाया है। जिसमें तहसील क्षेत्र के 93 प्राथमिक विद्यालयों पर 85 लाख 81 हजार 584 रुपया बकाया है। जिसमें सबसे ज्यादा प्राथमिक विद्यालय ताखा पश्चिम पर एक लाख 12 हजार 755 रुपया बकाया है। वहीं दूरसंचार विभाग के कुल 14 केंद्रों पर 30 लाख 52 हजार 536 रुपए बिल बकाया है। जिसमे सबसे ज्यादा बीएसएनएल टावर सरायमोहिउद्दीनपुर पर 8 लाख 40 हजार 099 रुपये बकाया है। कृषि उत्पादन समिति पर कुल 8 लाख 44 हजार 407 रुपया व मत्स्य गूजर ताल खेतासराय पर 5 लाख 81 हजार 887 रुपया बकाया है।तहसील क्षेत्र में कुल स्वास्थ्य केंद्रों पर 20 लाख 30 हजार 476 रुपया बकाया है। जिसमें सर्वाधिक बकाया सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र सुइथाकलां पर छह लाख 32 हजार 521 रुपये है। तहसील क्षेत्र के समस्त थानों पर कुल 11 लाख 30 हजार 108 रुपया बकाया है। जिसमें सिर्फ सरपतहां थाने से संबंधित बिल बकाया 3 लाख 84 हजार 604 रूपया बकाया है। तहसील क्षेत्र के दो निरीक्षण भवन पर कुल चार लाख 37 हजार 652 रूपया बकाया है। जिसमें सबसे ज्यादा निरीक्षण भवन खुटहन पर 2 लाख 71 हजार 255 रुपए बकाया है। तहसील क्षेत्र के तीन ब्लाकों समेत एक अतिरिक्त ब्लाक कार्यालय पर 9 लाख 79 हजार 697 रुपया बकाया है। जिनमे बड़े बकायेदार ब्लाक कार्यालय सुइथाकला पर 5 लाख 25 हजार 064 रुपया है। वहीं तहसील कार्यालय पर 9 लाख 58 हजार 007 रूपया का बिल बकाया है। फिलहाल इन बकाएदारों की वसूली कब और कैसे होगी। इसका जवाब शायद ही किसी के पास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज तहसील क्षेत्र के नौ विभागों के यहां एक करोड़ 8596354 रुपये बिजली बकाया है। सभी कार्यालयों को बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए पत्र लिखा गया है।
दीपक जायसवाल
उप खंड अधिकारी, विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें