फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं- गिरीश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। कोई लड़ाई बिना जनसहयोग के नहीं जीती जा सकती। यह बात राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने रविवार की शाम नगर के तुलसी उद्यान व पुरानी बाजार मोहल्ला में शौचालय एवं नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय के सुंदरीकरण का लोकार्पण करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के सपने को केवल नगर पालिका के कर्मचारी नहीं साकार कर सकते हैं। इसमें जनता का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि नाला निर्माण के लिए सरकार ने पचास लाख रुपए की स्वीकृत प्रदान किया है। शाहगंज से उनका पुराना रिश्ता है, इसलिए नगर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर वह गंभीर हैं। हमारी सरकार ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की रोजाना सफाई और उसपर छतरी लगाकर उनका सम्मान किया है। शाहगंज चीनी मिल के मुद्दे पर चुटकी लेते हुए कहा कि बुआ ने बेचा और भतीजे ने वापस लाने के नाम पर जनता को छला। हमारी सरकार बसपा राज में बेची गई चीनी मिलों को वापस लाने के लिए गंभीर है। इसके लिए बड़े अधिवक्ता को लगाया गया है। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल ने किया। चेयरमैन गीता जायसवाल ने आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। प्रदीप जायसवाल, बेचन सिंह, अर्पित जायसवाल, विवेक अस्थाना, मनीष जायसवाल, संगीता जायसवाल, विजय जायसवाल, सुनील अग्रहरि, हिमांशु यादव, श्रीष मोदनवाल, मंटू चौरसिया, शीम प्रकाश अग्रहरि, उमेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें