जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ईद मिलन समारोह में मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर शायरों ने अपने कलाम से कौमी एकता को आवाज दी।
जफराबाद के चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, डा. अरसद खान, हाजी अफजाल अहमद ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुशायरे का आगाज अजीम जौनपुरी ने नात से किया। रामीश दिलावरपुरी ने पढ़ा ‘कोई झगड़ा कोई फसाद न हो हम अगर दिल से नेक हो जाएं’ उमा अक्सीर इलाहाबादी ने महिला सशक्तीकरण को आवाज दी। शकील फूलपुरी ने कहा, ‘मेरा मजहब है क्या मेरे कातिल न पूछ, मैं तो इंसान हूं, तू बता कौन है’ । डा. प्रमोद वाचस्पति ने ‘हर ओर अमन चैन हो मन में रहे खुशी’। अरविंद सिंह बेहोशी ने अपनी कविता से लोटपोट कर दिया। इस कड़ी में शादाब निजामी ने पड़ोसी मुल्क को ललकाराते हुए कहा कि ‘सारा हिन्दोस्तां हमारा है तुमको कश्मीर हम नहीं देगें।’ जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि शिराजे हिंद जौनपुर मिलीजुली संस्कृत के लिए जाना जाता है। संयोजक रतन साहू व सह संयोजक संजीव साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर अध्यक्ष अनवारुल हक गुड्डू, जिला महामंत्री अशोक साहू, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार साहू, नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल, राजेश यादव, आशुतोष जायसवाल, सलमान शेख, गोपाल जी जायसवाल, समर नाथ चौहान, लाल प्रताप पाल, शिवम बरनवाल, रिजवान खान, चंगेज खान, जमील अहमद, साजिद अलीन, कृष्ण कुमार यादव, विकास यादव, अलमास सिद्दीकी, इरफान मंसूरी, गुलजारी लाल साहू, डा. हसीन बबलू, अमर बहादुर सेठ, गौतम सोनी, चन्द्रशेखर जायसवाल, कमालुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे। संचालन मजहर आसिफ व सुरेंद्र जायसवाल ने किया।