फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला संयोजक का तबादला, सभी तहसील अध्यक्ष हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शासन के निर्देश का पालन नहीं करने पर प्रशासन की सख्ती लेखपालों पर होने लगी है। शनिवार की देर शाम सभी तहसीलों के अध्यक्ष निलंबित कर दिए गए। वहीं जिला संयोजक संजय राय को मड़ियाहूं से केराकत और सह संयोजक जयशंकर यादव को मछलीशहर से केराकत स्थानांतरण कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि रविवार तक जो बस्ता नहीं जमा करेगा। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विगत पांच दिनों से लेखपाल हड़ताल पर हैं। लोग परेशान हैं। कामकाज बाधित है। शनिवार को डीएम ने सभी लेखपालों को बस्ता जमा करने का निर्देेश दिया था। आदेश की अवहेलना करने पर शाहगंज एसडीएम राजेश कुमार ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष दूधनाथ को निलंबित कर दिया। केराकत में एसडीएम मंगलेश दुबे ने तहसील अध्यक्ष प्रलय शंकर यादव को निलंबित कर दिया। श्री यादव ने कहा कि निलंबन के बावजूद भी वह अपना बस्ता जमा नहीं करेंगे। मडियाहूं उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव ने तहसील अध्यक्ष संजय कुमार को केराकत के लिए हस्तांतरण कर कार्यमुक कर दिया गया। वहीं महामंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। बदलापुर एसडीएम रमापति बिंद ने तहसील अध्यक्ष रामनारायण यादव को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि राज्यपाल ने लेखपालों की हड़ताल को निषिद्ध करार दिया.है। उसी क्रम में संघ के अध्यक्ष को निलम्बित किया गया है। मछलीशहर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर ने जिलाध्यक्ष लालचंद्र श्रीवास्तव को निलंबित किया है। तहसील अध्यक्ष जयशंकर यादव का स्थानांतरण केराकत तहसील के लिए करते हुए तत्काल कार्यमुक्त कर दिया है। सदर एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने लेखपाल संघ के तहसील संयोजक वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें