मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आई बारात बैरंग लौट गई। मंडप में सात फेरे लेते समय दूल्हे के पांव लड़खड़ाने लगे तो दूल्हन को शक हो गया। उसने शादी से इनकार कर दिया। घराती बाराती सभी सन्न रह गए। सभी रिश्तेदारों ने मिलकर इस बात की तहकीकात की तो पता चला दूल्हे का एक पैर खराब है। इलाहाबाद से छह जून को बारात आई थी। द्वारचार के बाद शादी के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा। शादी की रस्म शुरू हो गई। अग्नि के सात फेरे लेने के वक्त दूल्हे का पैर लड़खड़ाने लगा तो दूल्हन को शक हो गया। उसने फेरे रोककर घर वालों को बताया कि उसे द्ूल्हे के पैर में कुछ दिक्कत लग रही है। घर के लोगों ने रिश्तेदारों के साथ दूल्हे को एक कमरे में ले गए जहां जांच पड़ताल की गई तो दूल्हन का शक सही निकला। लड़का पैर से विकलांग था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सुबह पंचायत हुई। लड़के के पिता द्वारा शादी में हुए खर्च का भुगतान किया तो मामला शांत हुआ। बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।