जौनपुर। जिला कारागार में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता उदय प्रकाश यादव की शनिवार को रिहाई हो गई। जेल से निकलने पर सपा और यादव महासंघ के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
एक माह पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन के दौरान छात्र नेता उदय प्रकाश यादव सहित कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। उदय प्रकाश यादव, अभिषेक यादव एवं संकेत मिश्र को जौनपुर जिला कारागार में भेज दिया गया था। यहां एक माह से अधिक समय तक रहने के बाद न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया। रिहाई के बाद शनिवार की सुबह जिला कारागार के बाहर खड़े सैकड़ों शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, राजन यादव, अखिल भारतीय यादव महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषि यादव, डा. लक्ष्मीकांत यादव, गुलाब सिंह यादव, दीपक गोस्वामी, धनुर्धर यादव, डा. अमित यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, रमन यादव, सत्य नारायण यादव सहित सैकड़ों सपाजन, महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। अखिल भारतीय यादव महासंघ युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव ऋषि यादव के घर गए।