जौनपुर। लेखपालों के हड़ताल से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। शासन के मनाही के बावजूद लेखपाल अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के चौथे दिन भी लेखपालों ने सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। और कहा कि लेखपालों के उचित मांगों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के 32 हजार लेखपाल अपनी हड़ताल तब समाप्त करेंगे। जब सरकार हमारी सभी मांगें मानकर शासनादेश जारी करेगी।
सदर तहसील पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयोजक वीरेंद्र सिंह और सहसंयोजक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार को अपनी मांगों और हड़ताल की सूचना दो महीने पहले ही दे दिया गया था। उन्होंने कहा कि लेखपालों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह फोटो कापी पर खर्च करना पड़ता है। सरकार 100 रुपये स्टेशनरी और 100 रुपये साइकिल भत्ता देती है। इसके अलावा 400 रुपये आवास का भत्ता दिया जाता है जबकि किराए पर मकान चार हजार रुपये से कम में नहीं मिलता। तहसीलों में महिलाओं लेखपालों के लिए शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। आय, जाति, निवास की रिपोर्ट साइबर कैफे वालों को पैसे देकर लगानी पड़ती है। इस मौके पर संजय कुमार, जयशंकर, रामप्रताप सिंह, विष्णु नारायण सिंह, लाल बहादुर सरोज, हरिकेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, बलवंत सिंह, बड़ेलाल शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मछलीशहर:
लेखपाल संघ की तहसील इकाई के अध्यक्ष जयशंकर यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन शुक्रवार को भी तहसील परिसर में धरना दिया। एसडीएम ने उन्हें सरकार के निर्णय से अवगत कराते हुए कार्य पर वापस लौटने की नोटिस जारी की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल चंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, जयचंद्र पटेल, बृजेश यादव, दुर्गेश यादव, रमेश वर्मा, सदानंद भट्ट, परमानंद मिश्र, अजय सिंह पटेल, नीलम, डाल्सी वर्मा, लालचंद्र पांडेय, राहुल सिंह, अश्वनी, मूलचंद्र, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
बदलापुर:
लेखपाल संघ की तहसील इकाई बदलापुर ने बुद्धवार को प्रदेश सरकार के विरोध में घरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता अध्यक्ष रामनारायण यादव तथा संचालन जनार्दन मिश्र ने किया इस मौके पर रमाशंकर मिश्र, जटाशंकर श्रीवास्तव, अजय पांडेय, शैलेंद्र मिश्र, प्रियंका, ऋषभ वर्मा, सीमा पटेल, सौरभ कुमार, अरविंद यादव, शिवकुमार, अर्जुन कुमार, रमेश कुमार, धर्मेंद्र, सोनी सिंह, रुक्मणी आदि मौजूद रहे।