जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपदीय संयोजन समिति की एक अति आवश्यक बैठक संयोजक सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती इंटर कालेज शास्त्री नगर में हुई। बैठक में उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ संगठन को बाध्य होकर जनपद स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक आंदोलन करेगा। इसके क्रम में नौ जुलाई को चेतावनी दिवस काली पट्टी बांधकर मनाया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ उपेक्षात्मक रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा। पिछले फरवरी माह में शिक्षामंत्री के साथ चार बिंदुओं पर वार्ता में सहमति के बाद भी कोई ठोस पहल न होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शिक्षकों के लिए निराशाजनक है। उन्होंने सदस्यता अभियान में सक्रिय तहसील प्रभारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सदस्यता ही संगठन की प्राणवायु होती है। जुलाई के माह के अंत तक इस अभियान को पूर्ण कर लेना है। बैठक में डा. राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, जयकिशुन यादव, इंद्रपाल सिंह, दयाशंकर यादव, जय प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, चंद्र प्रकाश दूबे, डा. प्रविंद सिंह, अरविंद सिंह, अनिल यादव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, लाल बहादुर, पतिराम यादव आदि मौजूद रहे।