फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के आश्वासन पर कर्मचारियों का अनशन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का चल क्रमिक अनशन सोमवार को छठवें दिन कुलपति के आश्वासन के बाद खत्म हो गया।
कुलपति सभागार में वित्त अधिकारी और रजिस्ट्रार की मौजूदगी में दो घंटे तक चली बैठक में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी। वित्त अधिकारी ने अनशन पर स्थल पर पहुंच कर मौके पर पहुंचकर कुलपति द्वारा लिए गए निर्णय से कर्मचारियों को अवगत कराया। अनशन पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी 26 जून से प्रशासनिक भवन के गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे थे। दो दिन से रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जयसवाल वित्त अधिकारी एमके सिंह से वार्ता चली लेकिन वार्ता विफल रही। सोमवार को कुलपति प्रो. राजाराम द्वारा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार, उपाध्यक्ष मो. शहनवाज के कुलपति सभागार में दो घण्टे वार्ता चली। वार्ता के बाद 12 सूत्री मांगों को पूरा करने पर सहमति। जिसमें मृतक आश्रित के पाल्यों को योग्यतानुसार समायोजन करने, विनियमितिकरण, कर्मचारियों के जीपीएफ की कटौती करते हुए कोषागार में जमा कराने, विश्वविद्यालय में रिक्त समस्त पदों पर निर्गत शासनादेश के अनरूबज समायोजन करने, विश्वविद्यालय के शेष कर्मचारियों को भी एसीपी की सुविधा प्रदान करने, संविदा कर्मचारियों के वेतन क्रम में लिए जाने, अन्य विश्वविद्यालय की भांति षिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समान वेतन संवर्ग तथा अन्य संवर्ग के संबंध में की गई संतुष्टियों पर लिए गए निर्णय को विष्वविद्यालय में तत्तकाल लागू किया जाए। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पद पर पदोन्नति किए गए कर्मचारियें के एसीपी की सुविधा के साथ रिक्त तृतीय श्रेणी पर नियमानुसार समयोजन किया जाए। विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचरियों के सततीकरणर प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने पर सहमति बनी। शिक्षणेत्तर संघ भवन की मरम्मत एवं रगाई,,पोताई के विकास विभाग के आदेशित किया जाए, मृत कर्मचारी एचएन यादव, बासदेव मौर्य एवं शिवकुमार के लंवित मामले को शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश दिया। वित्त अधिकारी एमके सिंह, रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जयसावल धरने पर बैठे कर्मचारी अध्यक्ष अमलदार यादव, महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार, उपाध्यक्ष मो. शहनवाज को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इसे मौके पर डा. संजय श्रीवास्त, संतोष विश्वकर्मा, रामसामुझ राम, अच्छेलाल यादव, डा. हरिष्चन्द्र मौर्या, शिवषंकर सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा,राजबली, महेन्द्र यादव, राजेन्द्र बहादुर सिंह, लालचन्द्र यादव, तुलसी, डा. हरदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें