फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के सफाई कर्मियों ने शुरू किया हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारी ठेकेदार की मनमानी और मानदेय कम दिए जाने के विरोध में सोमवार से हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन द्वारा प्रतिदिन 403 रुपये के हिसाब से मानदेय मिलना चाहिए लेकिन ठेकेदार द्वारा 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जा रहा है। विरोध करने पर धमकी भरे शब्दों में भगा देने की बात कही जाती है। सफाई कर्मी 2006 से विश्वविद्यालय की सेवा करते चले आ रहे हैं। इसी के सहारे परिवार की जीविका चल रही है। लेकिन ठेकेदार द्वारा हम लोगों को धमाका कर 150 रुपये ही दिया जा रहा है। सोमवार को सफाई कर्मियों ने प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सफाई काम ठप कर दिया। रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल के कार्यालय में लिखित पत्रक देकर समस्या से अवगत कराया। कहा है कि जब तक मेरी मांगें नहीं पूरी होगी तब तक विश्वविद्यालय की साफ सफाई नहीं की जाएगी। इस मौके पर सूर्यनरायण मिश्रा, हरेन्द्र कश्यप, सुनील मिश्रा, दिलीप कुमार, नीलेश कुमार, नगीना, सुमन, गायत्री, मीना, सुनीता देवी, दीपा देवी, गीता, ओमकार, सोनम, सतिया, विनोद सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें