फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला(जौनपुर)। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम युवक को थाने ले जाने लगी तो ग्रामीण पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने लगे। इससे यूपी 100 पुलिस बैरंग लौट गई। बाद में फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने प्रेमी व प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। थाने में पंचायत हुई लेकिन युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पथराव के मामले में भी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के मोबाइल से करीब दो साल पहले रांग नंबर पर मिस्ड काल चली गई थी। यह नंबर प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रोहीपट्टी रौजा निवासी राजकुमार गुप्ता (23) का था। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार को युवक इसी इलाके में एक बारात में आया था। लड़की के गांव में भी एक बारात आई थी। परिवार के लोग शादी में गए थे। मौैका देख उसने युवक को घर बुला लिया। दोनों मकान के एक कमरे में बात कर रहे थे। पड़ोसियों को शक हुआ तो वे दरवाजा खोलवाने लगे। लड़की ने लड़के को भूसा वाले घर में छिपा दिया। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलवाया तो वहां अकेले लड़की ही थी लेकिन उसके प्रेमी का जूता वहीं पर छूट गया था। गांव के लोगों ने लड़की से पूछताछ करनी शुरू की तो लड़की से सच बता दिया। लोगों ने युवक को बाहर निकाला। इस दौरान युवक ने अपने घर वालों को फोन पर जानकारी दे दी थी। रात में ही युवक की मां और परिवार के लोग पहुंच गए। थाने में पहले दोनों की शादी कराने की बात हुई लेकिन युवक और उसकी मां ने इनकार कर दिया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार गुप्ता के खिलाफ कर दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि पुलिस टीम पर पथराव करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें