फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार पदयात्रा का उद्देश्य वंचितों का हक दिलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में जन अधिकारी पद यात्रा बुधवार को वाराणसी से बलिया जाते समय दोपहर 12 बजे चंदवक पहुंची। चंदवक बाजार में जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के अगुवाई स्वागत किया गया। गांधी प्रतिमा के समीप हुई सभा में संजय सिंह ने कहा कि जन अधिकार यात्रा का मकसद वंचितों को उनका हक दिलाना है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि शिक्षामित्र एवं आंगनवाड़ी को नियमित किया जाए, युवाओं को रोजगार दिया जाए, बेटियों को सुरक्षा मिले, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा समय से वह पारदर्शी ढंग से कराई जाए, रेहड़ी-पटरी वालों को राष्ट्रीय फेरी अधिनियम 2013 के अनुसार संरक्षण दिया जाए, किसान काश्तकारों की जमीन का 2013 अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिया जाए, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत किसानों को सभी फसलों का लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाए, इसी क्रम में पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि गंगा नदी की उपेक्षा और काशी की धरोहर को सुरक्षित करने की मांग की। उहोंने कहा कि यह योगी सरकार युवाओं व किसान विरोधी है। इनके मंत्री व विधायक धन वसूली व बलात्कार जैसे घृणित कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। इस पद यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल साथियो में सतेंद्र तिवारी, सभाजीत सिंह, मोहम्द हैदर खाँ, सोम कुमार वर्मा, अजय यादव, अमर नाथ यादव, प्रेमचंद्र गौतम, कामत प्रसाद सिंह, इमरान लतीफ, नीलम यादव, संतोष रस्तोगी, रुचि यादव, राजेश यादव, राजेश अस्थाना, सूर्य प्रकाश सेठ, जैद अंसारी, इमलाक अंसारी, रिजवान , मनीष केशरी, राम सूरत पटेल, मो. जैदी,बबलू गुप्ता, इरफान अहमद, अदालत, सभाजीत यादव, अमन यादव, श्यामलाल, संजय यादव, अनुराग मनी त्रिपाठी, मोसिना, करणवीर सिंह, फासिउल्लाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें