जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सुविधाएं बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव का सेनानियों ने स्वागत किया है। कहा कि आपातकाल मेंउन्हें जेल जाना पड़ा, जिससे तमाम लोग कोई काम नहीं कर पाए। सरकार ने जो सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव किया है उससे उन्हें संबल मिलेगा।
लोकतंत्र सेनानी हंशराज निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक तंत्र सेनानी सम्मान में काम किया गया है। उसका लाभ सभी को मिलेगा। 1975 में आपात काल का उलंघन करने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा जिसके कारण उनकी पढ़ाई नहीं पाई। जिसके कारण रोजगार से वंचित हो गए। सरकार ने जो सुविधा बढ़ाई है। वह हमारे लिए भविष्य निधि का काम करेगी। सरकार ने बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी और राजकीय चिकित्सालय मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं दी है। इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी। रामेश्वर सिंह का कहना है कि सरकार ने जो प्रस्ताव पास किया है वह सुविधाएं सपा सरकार में मिल रही थी। हम लोगों ने वोल्वो बसों में यात्रा की सुविधा देने और पाल्यों नौकरी में आरक्षण देने की मांग की थी लेकिन उसपर सरकार ने अमल नहीं किया। सुभाष चंद गुप्त और हरिश्चंद श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने सुविधा बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। वह सराहनीय है।