फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस न होने से मुंगराबादशाहपुर में लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर जाम से लोग आजिज आ चुके हैं। कोई दिन ऐसा नहीं होता जब दिन में घंटे-दो घंटे भीषण जाम न लगे। इसके बावजूद यातायात व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से वाहन चालक मनमानी करते रहते हैं। प्राइवेट वाहनों के चालक बेतरतीब वाहन खड़ा करते हैं और मनमाने तरीके से सवारियां भरते रहते हैं। सवारी लेने की होड़ में अक्सर चौराहे पर जाम लगता है और राहगीर परेशान रहते हैं। चालक वाहनों को आगे पीछे करते रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस के तैनात रहने पर इस तरह की मनमानी पर रोक लगेगी। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। थाने से 50 मीटर दूर इलाहाबाद रोड, प्रतापगढ़ रोड, रेलवे स्टेशन रोड, मछली शहर रोड पर टेंपो तथा प्राइवेट वाहनों का अड्डा पुलिस की ही संरक्षण में चलता है। विहिप नेता शीतला मिश्रा के अलावा द्विजेंद्र त्रिपाठी, ग्रीस शर्मा, किसान नेता राजनाथ यादव, धर्मराज पटेल, राजबहादुर चौरसिया, सुभाषचंद्र पटेल ने चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें