जौनपुर । कलेक्ट्रट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद मलपप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय सुरक्षा परामर्श समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि पाठ्य पुस्तकों की पन्ने, स्याही अच्छी गुणवत्ता के होने पर जोर दिया। कहा कि बच्चों को सही समय पर गुणवत्ता युक्त यूनिफार्म मिल जाना चाहिए।
बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले में संचालित गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रिक्त पद पर भर्ती करने के लिए अनुमति मांगा। उन्होंने जिले मेें नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों के सत्यापन के संबंध में, जिले में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के परिवहन समिति के गठन के अनुमोदन और नि:शुल्क यूनीफार्म के गुणवत्ता पर चर्चा की। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ रामजी पांडेय, एडीएम द्वय आरपी मिश्र, रामआसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय, डीएसटीओ रामदरश यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।