फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से तालाब के खुदाई की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के कई गांवों में तालाबों के सुंदरीकरण का काम जेसीबी से कराए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। रात में ब्लाककर्मियों और प्रधान की मिलीभगत से खुदाई कराने की शिकायत पर उपायुक्त मनरेगा ने जांच बैठाई है।
विज्ञापन

उधर उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच बैठा दी है। शाहगंज ब्लाक के खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार यादव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह इस मामले में जांच करके अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त मनरेगा ने कहा कि तालाब की खुदाई का काम श्रमिकों से कराया जाना है। यदि आदेश की अनदेखी कर जेसीबी से कराने का मामला सही पाया गया तो दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तालाब के सुंदरीकरण में मशीनों का प्रयोग पूरी तरह वर्जित है। गांव में रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से चल रही यह योजना प्रधान और सेक्रेटरी की मनमानी से फलीभूत नहीं हो रही है। क्षेत्र के जैगहां गावं में छतुही पोखरे में मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों के स्थान पर जेसीबी लगा कर तालाब की खुदाई का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें